पचोर: प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ कायस्थ समाज लामबंद, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, माफी की मांग
प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा भगवान चित्रगुप्त पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में कायस्थ समाज आक्रोशित हे। उन्होंने मंगलवार को करीब 4:00 बजे पचोर तहसीलदार को ज्ञापन देकर पंडित प्रदीप मिश्रा को भगवान चित्रगुप्त के मंदिर में जाकर नाक रगड़कर माफी मांगने की मांग की, अन्यथा समाज उनका बहिष्कार करेगा।ओर उन पर कार्यवाही करवाएगा।