गोहद: गुरु हरगोबिंद पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा अभियान, थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने छात्रों को दिए सुरक्षा के टिप्स
Gohad, Bhind | Jul 7, 2026 गुरु हरगोबिंद पब्लिक स्कूल में मंगलवार को 2 बजे साइबर सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।