गुमला: एसपी आवास के सामने दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Gumla, Gumla | Jul 29, 2026 शहर के करम टोली रोड स्थित एसपी आवास के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चैनपुर निवासी 35 वर्षीय बबलू उरांव तथा तेतरडीह निवासी आशीष गोप गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को टुकटुक ऑटो से तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया।