फैज़ाबाद: अयोध्या के थाना महराजगंज के सोनेसा गांव निवासी लापता बुजुर्ग का गन्ने के खेत में मिला शव
थाना महराजगंज के सोनेसा गांव निवासी रमापति 17 जुलाई से घर से लापता थे। जानापुर के पास गन्ने के खेत में शव होने की सूचना इनके पुत्र अजय को मिली। रमापति के मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि रमापति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अक्सर घर से बिना बताए निकल जाते थे।