होशंगाबाद नगर: प्रताप नगर में स्वास्थ्य विभाग को हैंडोवर होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक
प्रताप नगर में लोगों को घरों के पास ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाखों रुपए की लागत से बना मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक गुरुवार को शुरू नहीं हो पाया जबकि नगर पालिका के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को संजीवनी क्लिनिक हैंडोवर कर दिया गया है बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है स्थानीयलोगों को इलाज के लिए परेशान है।