दरभंगा: ईद के बाद मुस्लिम समाज ने गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग उठाई
दरभंगा में ईद उल अजहा की नमाज के बाद एक अनोखी और सकारात्मक तस्वीर सामने आई। ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम नमाजियों ने हाथों में तख्तियां लेकर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और बीफ निर्यात बंद करने की मांग उठाई। जन स्वराज के नेता डॉ. शोएब अहमद खान के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन ने सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान का संदेश दिया।