चकिया: चकिया तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, एसडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं
चकिया तहसील सभागार में शनिवार को दोपहर 12 बजे उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने सिंचाई विभाग, जल जीवन मिशन, जमीन विवाद समेत आदि विभागों की विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।