शाहजहाँपुर।थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए देशी ढाबा के पास वाहनों से स्टंटबाजी करने वाले युवकों पर सख्त कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि कुछ लोग तेज रफ्तार व लापरवाही से कार चलाकर स्टंट कर रहे थे,जिससे आम लोगों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था।