बरौहा गांव में बच्चा चोरी के शक में महिला पकड़ी गई, ग्रामीणों ने बांधकर पुलिस को सौंपा
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 2, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के बरौहा गांव में एक संदिग्ध महिला को बच्चा चोरी के शक में बुधवार की देर रात करीब 1 बजे ग्रामीणों ने पकड़कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।