बालोद: बालोद जिले में डीजल चोर गिरोह सक्रिय, दो महीने में 6 वारदातें; नेवारीखुर्द और लाटाबोड़ से 660 लीटर डीजल चोरी
Balod, Balod | Jun 11, 2026 बालोद जिले में डीजल चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। पिछले दो महीनों में डीजल चोरी के छह मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला ग्राम नेवारीखुर्द और लाटाबोड़ का है, जहां अज्ञात चोरों ने दो ट्रकों से कुल 660 लीटर डीजल चोरी कर लिया। दोनों मामलों में बालोद थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।