भोरे: शिक्षक अभ्यर्थी पर लाठीचार्ज के विरोध में भाकपा माले का भोरे में प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका
बिहार शिक्षक बहाली टी आर ई 4 के अभ्यर्थियों पर पटना में हुए लाठी चार्ज के विरोध में रविवार की दोपहर 3:00 बजे भोरे में भाकपा माले इनौस और आईशा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। माले कार्यालय से निकले विरोध मार्च ने चार मोहनी पहुंचकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य सुभाष पटेल ने लाठी चार्ज को गलत बताया।