घाघरा: कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आदित्य भगत ने मनरेगा योजना बहाल कराने की मांग के साथ पंचायत अध्यक्षों को प्रपत्र बांटे
Ghaghra, Gumla | Jan 25, 2026 घागरा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य भगत ने पंचायत अध्यक्षों के बीच आगामी 27 जनवरी को पंचायत स्तरीय ग्राम सभा कराने को लेकर प्रपत्र का वितरण किया। इस बाबत आदित्य भगत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार ग्राम सभा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा को बहाल करने की मांग को लेकर प्रस्ताव लाया जाना है।