घाघरा: घाघरा प्रखंड में श्रद्धा के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमाओं का नदी-तालाबों में हुआ विसर्जन
Ghaghra, Gumla | Jan 24, 2026 घाघरा प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों एवं स्कूल परिसरों में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विधि-विधान से नदी व तालाबों में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। भक्ति गीतों के बीच माता की प्रतिमाओं को रिक्शा और बड़े वाहनों पर सजाकर नगर भ्रमण कराया गया। श्रद्धालु “जय मां सरस्वती” के जयकारों के साथ जुलूस में शामिल हुए।