कोल: पला साहिबाबाद में दबंगों पर नाबालिग भाई-बहन को अगवा करने का महिला ने लगाया आरोप, एसएसपी से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 5, 2025 पला साहिबाबाद में दबंगों पर नाबालिक भाई बहन को अगवा करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला सर्वेश देवी ने बताया कि 1 जुलाई को मोहल्ले के ही करीब आधा दर्जन दबंग उनकी 13 वर्षीय बेटी और बेटे को अगवा कर अपने साथ ले गए हैं। आरोप है कि दबंगों ने दोनों भाई बहन को बंधक बना रखा है और उनके साथ मारपीट की जाती है।