कोल: सिविल लाइन में बंद पड़ी गवर्मेन्ट प्रेस में रंगे हाथों 3 चोरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
Koil, Aligarh | Jul 4, 2025 अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके में स्थित नगर निगम के पास गवर्नमेंट प्रेस में चोरी का मामला सामने आया है। आपको बतादें सरकारी प्रेस काफी समय से बंद पड़ी हुई है, जिसका फायदा उठाकर तीन चोर अंदर घुस गए और बड़ी मात्रा में लोहे की सरिया काटने लगे। जिनको स्थानीय निवासियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।