पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सांसद पप्पु यादव ने छठ घाट पर श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने छठ महापर्व में मंगलवार को सुबह लगभग 6 बजे लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और छठी मैया से सभी के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और बिहार की उन्नति की कामना की।छठ पूजा लोक आस्था, पवित्रता और संस्कृति का प्रतीक है - इस पर्व में जनभावना और एकता की जो शक्ति दिखती है, वही हमारे समाज की असली ताकत है