पूर्णिया शहर के ततमा टोली छठ पोखर घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन सोमवार को शाम के लगभग 6 बजे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान दो ममेरे भाईयों की छठ घाट में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद छठ घाट पर अफरातफरी का माहौल हो गया।दोनों युवकों को लेकर पुलिस और परिजन GMCH पूर्णिया पहुंचे। जहां इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने मृत् घोषित कर दिया.