पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सांसद पप्पु यादव रानीपतरा में खिचड़ी प्रसाद भंडारे में हुए शामिल
पूर्णिया के सांसद पप्पु यादव ने सोमवार को शाम के लगभग 7 बजे लोकसभा क्षेत्र के पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत रानीपतरा चांदी कठवा गांव स्थित सार्वजनिक छठ पोखर पर आज लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर आयोजित खिचड़ी प्रसाद भंडारा में सम्मिलित हुए।इस मौके पर श्रद्धा और भक्ति के इस माहौल में छठ मइया से सभी के सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की