गाज़ियाबाद: जीटी रोड पर मौजूद मजार पर फिर पहुंची महापौर सुनीता दयाल, कल का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
महापौर सुनीता दयाल आज एक बार फिर जीटी रोड पर मजार पर पहुंची है। कल भी उनका एक वीडियो सोशल पर वायरल हुआ था। जहां मजार पर बैठे व्यक्ति को महापौर ने जमकर फटकार लगाई थी। मगर शनिवार की सुबह करीब 10:45 बजे जब महापौर दोबारा वहाँ पहुंची तो उनके आने से पहले भनक लग गई की महापौर फिर आ रही है तो व्यक्ति मौके से फरार हो गया।