कैराना: कांधला पुलिस ने मोहल्ला मौलानान के निवासी आरोपी को चाकू समेत किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | May 10, 2026 कांधला थाने पर तैनात एसआई नरेंद्र कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध पकड़कर तलाशी ली, जिसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ। रविवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद फरहाद निवासी मोहल्ला मौलानान कांधला है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।