पिपलोदा: मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुखेड़ा से पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से पकड़ी 22 क्वार्टर अवैध शराब, केस दर्ज
Piploda, Ratlam | Apr 22, 2024 पिपलौदा थाना अंतर्गत पुलिस ग्राम सुखेड़ा से धर्मेंद्र सिंह नामक व्यक्ति को अवैध शराब ले जाते पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम सुखेड़ा में अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपी के पास से पुलिस ने 22 क्वार्टर देसी प्लेन शराब जप्त।