बुलंदशहर: बुलन्दशहर पुलिस ने फर्जी जमानतदारों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर की वैधानिक कार्यवाही
एडीजी के आदेशानुसार जनपद मे चलाये जा रहे जमानतदारों के सत्यापन हेतु विशेष जाँच/अभियान के तहत वादी उ0नि0 गौरव कुमार थाना कोतवाली नगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी कि अभियुक्तगण द्वारा कूट रचित दस्तावेज तैयार करके जनपद बुलन्दशहर के विभिन्न थानों पर पंजीकृत अभियोगों में नामित अभियुक्तों की जमानत ली है, जानकारी बृहस्पतिवार दोपहर 12:00 बजे दी गई।