रामपुर: शहीद-ए आज़म स्टेडियम में 42वीं अंतर्जनपदीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी विद्यासागर मिश्र ने किया
Rampur, Rampur | May 5, 2025 शहीद-ए आजम स्टेडियम में 42 वीं अंतर्जनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने सोमवार की सुबह 10:00 बजे किया है। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होकर एसपी ने कहा 7 मई 2025 को इस कार्यक्रम का समापन होगा। मुरादाबाद मंडल और बरेली मंडल की टीम इसमें हिस्सा लेंगी। जो विजेता होंगे वह प्रदेश लेवल पर उनका सिलेक्शन किया जाएगा।