रामपुर: पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने थाना पटवाई में लापरवाही बरतने वाले एक दरोगा और एक हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड
Rampur, Rampur | May 5, 2025 पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने थाना पटवाई में लापरवाही बरतने वाले एक दरोगा और एक हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया पुलिस अभिरक्षा में एक युवक ने नुकीली वस्तु से अपने आप को चोटिल कर लिया। इस मामले में प्रथम दृष्टियां दोषी मानते हुए एक दरोगा एक कांस्टेबल को सस्पेंड किया। सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे एसपी ने मीडिया को जानकारी दी है।