ईसागढ़: कदवाया पुलिस ने छपरा गांव में कच्ची शराब बेचने पर 25 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया
छपरा गांव में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 25 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया है, कदवाया पुलिस को सोमवार को शाम लगभग 5:30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि छपरा गांव में बुडेरा पुलिया के पास कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से छपरा निवासी अरविंद लोधी उम्र 25 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।