बांका: तिलडीहा दुर्गा मंदिर में सुबह से शाम तक 20000 से भी ज्यादा श्रद्धालु ने की पुजा अर्चना, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
Banka, Banka | May 22, 2024 बांका जिले में धार्मिक पर्यटन स्थल व तांत्रिक शक्ति सिद्धि पीठ के नाम से प्रसिद्ध तिलडीहा दुर्गा मंदिर में मंगलवार को सुबह से शाम तक में 20000 से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। जहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल जवानों के साथ-साथ ग्रामीण वॉलिंटियर्स भी तैनात रहे। भीड़ में श्रद्धांलुओ की सुरक्षा का पूरा ख्याल पुलिस प्रशासन रख रही थी।