बांका: चौतरा गांव में शिक्षक के साथ तीन युवक ने मारपीट कर किया जख्मी ,थाना पहुंचकर किया पुलिस से शिकायत
Banka, Banka | May 21, 2024 चौतरा गांव में शिक्षक विभीषण बिंद के साथ गांव के ही तीन युवक ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद जख्मी हालत में ही शिक्षक थाना पहुंचकर गांव के ही लक्ष्मण बिंद दीपक बिंद समेत तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।