बांका: महेशाडीह गांव के सुनील हत्याकांड मामले के दूसरे अपराधी काे पुलिस ने देवकल पहाड़ के समीप से किया गिरफ्तार
Banka, Banka | May 21, 2024 महेशाडीह गांव निवासी 26 वर्षीय सुनील कुमार हत्याकांड में पुलिस ने दूसरे अपराधी राेहित काे देवकल पहाड़ के समीप से गिरफ्तार किया। मंगलवार को एसडीपीओ विपीन बिहारी व टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने सदर थाना में प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी साझा की। एसडीपीओ विपीन बिहारी ने बताया कि अपराधी रोहित कुमार ने घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया।