अजीतमल: मासूम की सुरक्षा पर सवाल: क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित एक निजी विद्यालय में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। छात्रा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के अनुसार बच्ची बुधवार को रोज की