मांझी: मांझी पुलिस की कार्रवाई: 132 लीटर अवैध शराब बरामद, महिला सहित दो गिरफ्तार
Manjhi, Saran | May 12, 2026 मांझी थाना पुलिस ने सोमवार की देर शाम शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग स्थान पर छापेमारी कर 132 लीटर अवैध शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक महिला एवं एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया गया। कागजी खानापूर्ति के बाद दोनों आरोपितों को छपरा न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।