लोहरदगा: कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय बैठक घाघरा में आयोजित, चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के घाघरा में बुधवार को लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित कर चुनाव को लेकर रणनीति बनाई है। इस बैठक में झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत सहित कई कांग्रेस के नेता शामिल हुए।