सहारनपुर: सहारनपुर में समूह-सखी महिलाओं का फूटा गुस्सा, बोलीं- 800 रुपए में कैसे चलेगा घर, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
सहारनपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत कार्यरत समूह-सखी महिलाओं का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। गुरुवार को जनता देश संगठन (JDS) के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और 800 रुपये मासिक मानदेय को “महिलाओं का शोषण” करार दिया।