गुना नगर: पीजी कॉलेज में छात्रों की समस्याएं और स्टाफ की कमी को लेकर AIDSO ने उच्च शिक्षा विभाग के नाम प्राचार्य को दिया ज्ञापन
गुना पीजी कॉलेज में फार्म एवं अन्य कामों के लिए परेशान छात्र और स्टाफ की कमी को लेकर छात्र संगठन AIDSO ने उचित शिक्षा विभाग के नाम 18 जुलाई को प्राचार्य को ज्ञापन दिया है। AIDSO के लोगों ने कहा, कॉलेज के 14 स्टाफ को तात्या टोपे यूनिवर्सिटी में भेज दिया। पहले ही पीजी कॉलेज में स्टाफ की कमी है। छात्र रोजाना पढ़ाई, फॉर्म एवं अन्य कामों के लिए परेशान है।