गुना नगर: पुरानी गल्ला मंडी में सब्जी लेने गए एसएएफ जवान की बाइक हुई चोरी, कोतवाली थाने में मामला हुआ दर्ज
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी गल्ला मंडी से SAF जवान की बाइक चोरी हो गई। शिकायत में फरियादी बालवीर श्रीवास निवासी SAF पुलिस लाइन कैंट गुना ने बताया, बीती शाम पुरानी गल्ला मंडी में सब्जी लेने गया था। बाइक क्रमांक एमपी 08 MR 2667 को एक दुकान के सामने रखकर सब्जी लेने लगा। इसी दौरान बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।