गुना नगर: सात गंभीर मामलों में आरोपित अपराधी हथकड़ी खोलकर जिला अस्पताल से हुआ फरार, पुलिस प्रशासन तलाश में जुटा
गुना जिला अस्पताल से एक गंभीर मामलों का आरोपी, पारदी तेगा, हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। यह घटना सुबह 5 बजे हुई जब पारदी ने पुलिस गार्ड को चकमा दिया। चोरी और हत्या के प्रयास सहित सात अपराधों में आरोपी पारदी की फरारी से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और उसकी तेजी से तलाश जारी है।