गुना नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में हंगामा करने वाली 24 पारदी महिलाओं पर कैंट पुलिस थाना में FIR हुई दर्ज
गुना कलेक्ट्रेट कार्यालय में 16 जुलाई को हंगामा करने पर पारदी महिलाओं पर कैंट थाना में मामला दर्ज किया गया है। देवा पारदी की मौत मामले में महिलाएं कलेक्टर को आवेदन देने पहुंची थी। हंगामा के दौरान पुलिस और पारदी महिलाओं के बीच झूमा झटकी भी हुई। कैंट पुलिस थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया, इस मामले में 24 पारदी महिलाओं पर FIR दर्ज की है।