फतेहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर चोरी की बिजली से रोशन था ढाबा, हाईमास्क लाइट की केवल काटकर की जा रही थी चोरी
Fatehabad, Agra | Jun 30, 2026 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा से अंडरग्राउंड बिजली लाइन काटकर एक ढाबे तक अवैध कनेक्शन पहुंचाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हाईमास्ट लाइटों के लिए बिछाई गई भूमिगत केबल में कट लगाकर लंबे समय से ढाबे में बिजली का उपयोग किया जा रहा था। चोरी का खुलासा उस समय हुआ, जब टोल की बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद भी ढाबे पर बिजली सामान्य रूप से चलती मिली।