बोध गया: बोधगया में आंधी-बारिश से मचा कहर, कई पेड़ गिरे, ग्रामीणों ने हटाया
बोधगया में तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। क्षेत्र में दर्जनों पेड़ गिरने की खबर है।बोधगया के बैजू बीघा इलाके में सड़क किनारे एक बड़ा पेड़ आंधी के कारण गिर गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।मंगलवार की सुबह 9 बजे ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गिरे पेड़ को काटकर हटाने का काम शुरू किया।