धौंतरी: उत्तरकाशी में भगवान श्री हरि महाराज जी की पावन हरूँता शैल यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
बाड़ागढ़ी क्षेत्र में भगवान श्री हरि महाराज जी की हरूँता शैल यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ पूरी हुई। मुष्टिकसौड़ से हरूँता बुग्याल तक यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु और ब्लॉक प्रमुख डंडा राजदीप सिंह परमार ने भाग लिया। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने भी भव्य स्वागत किया।