पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र से छापेमारी कर 168 लीटर अवैध देशी शराब पुलिस ने किया बरामद
खाजेकला थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार की देर रात शराब बरामद किया है। खाजेकला थाना पुलिस ने बताया कि निषिद्ध शराब के विरुद्ध पुलिस ने छापेमारी की और छापेमारी के दौरान पुलिस टीम के द्वारा 168 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया है। वहीं शुक्रवार की देर रात 11:51 पर मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने दी है