बिलग्राम: बरगांवा निवासी रजत के साथ दुबई वीजा रिन्युअल के नाम पर ₹1 लाख 5 हजार की धोखाधड़ी, एसपी से की गई शिकायत
Bilgram, Hardoi | Oct 17, 2025 बिलग्राम थाना क्षेत्र के बरगावां गांव के निवासी रजत ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उससे दुबई वीजा रिन्यूअल के नाम पर 1 लाख 5 हजार की धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित रजत ने बताया कि 6 अक्टूबर 2025 को उनके फेसबुक पर उनके दोस्त गौरव कुमार जो मुंबई में रहते हैं से एक मैसेज आया। गौरव ने दुबई वीजा रिन्यूअल के लिए मदद की पेशकश की