खरगोन जिला अस्पताल का औषधि भंडार अब पूरे मध्यप्रदेश के लिए मॉडल बनने जा रहा है। शनिवार को केंद्र सरकार की NQAS टीम ने जिला अस्पताल के मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। टीम ने दवाइयों के रखरखाव, एक्सपायरी दवाओं की व्यवस्था, नारकोटिक्स ड्रग्स स्टोर और तापमान नियंत्रण का बारीकी से निरीक्षण किया।