नाथनगर: तेजस्वी यादव बने राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, नाथनगर से जेड हसन ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश कार्यालय में में आयोजित सम्मान समारोह में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत किया गया। समारोह में नाथनगर विधानसभा से राजद प्रत्याशी जेड हसन ने भाग लिया और तेजस्वी यादव को भागलपुर की विरासत की तस्वीर एवं भागलपुरी सिल्क की चादर भेंट कर सम्मानित किया।