फतुहा: मंगल बार को सिकंदरपुर गांव के पास कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार की घटनास्थल पर ही हुई मौत।
Fatwah, Patna | Feb 6, 2024 फतुहा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी है। बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। बाइक सवार की पहचान बड़ी केवई गांव निवासी राम जमादार के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है। कार टक्कर मारते हुए गड्ढे में जाकर पलट गया है। कार सवार सभी लोग भागने में सफल रहे है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा है।