धरियावद: सृष्टि सेवा समिति धरियावद द्वारा सरकारी योजनाओं के लिए चरी व अम्बा बी में दस्तावेज निर्माण शिविर आयोजित
सृष्टि सेवा समिति धरियावद द्वारा ग्राम चरी व अंबाबी व पंचायत गदवास में विभिन्न सरकारी योजनाओं के आवेदन दाखिल एवं आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाने हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना था। इस दौरान शिविर में कुल 66 ग्रामीण सदस्य उपस्थित रहे।