बक्सर: बिना कोचिंग, सेल्फ स्टडी से बक्सर की मधु कुमारी बनीं प्रथम प्रयास में ही राजस्व अधिकारी
Buxar, Buxar | Jun 22, 2026 दृढ़ निश्चय और मेहनत की बदौलत मंजिल पाई जा सकती है, यह कर दिखाया है जिले के सदर प्रखंड स्थित सोनबरसा गांव की मधु कुमारी ने। मधु ने राजस्व अधिकारी की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर जिले का नाम रोशन किया है।पत्रकार मिथिलेश मिश्रा और गृहिणी मीरा देवी की बेटी मधु ने प्रारम्भिक शिक्षा माउंट कार्मेल स्कूल हज़ारीबाग से ली।