कोंडागांव: आधे घंटे की बारिश में डूबा केशकाल, दुकानों में गंदा पानी घुसने से व्यापारियों को हुआ नुकसान; वीडियो वायरल
केशकाल में शनिवार दोपहर हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान ने शहर की बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी।महज आधे घंटे की बारिश में सड़क किनारे जलभराव हो गया और नालियों का गंदा पानी घरों व दुकानों में घुस गया।एक दर्जन से अधिक किराना, कपड़ा, हार्डवेयर और फर्नीचर दुकानों में 1 से 2 फीट तक पानी भरने से लाखों रुपए का सामान खराब हो गया। व्यापारियों ने करीब 30 से 40 लाख