कौंच: ऊंचागांव में हरियाली पर वन माफियाओं का हमला, पेड़ काटते समय HT लाइन पर गिरा पेड़, खंभा टूटा, पूरा गांव अंधेर में डूबा
Konch, Jalaun | May 24, 2026 कैलिया क्षेत्र से रविवार सुबह 8 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि यहां वन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं, आरोप है कि ऊंचागांव में अवैध पेड़ कटान के दौरान विशाल पेड़ 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर गिर गया, जिससे बिजली का खंभा टूट गया और पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध कटान हो रही है।