कांके: रांची के विभिन्न वार्डों में राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा हर घर को नल का जल दिलाने की मांग को लेकर दिया जा रहा धरना
Kanke, Ranchi | Jun 23, 2024 रांची में पानी की समस्या को लेकर लोग काफी परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा रांची के विभिन्न वार्डों में हर घर को नल का जल दिलाने की मांग को लेकर लगातार धरना दिया जा रहा है। इस दौरान काफी संख्या में राष्ट्रीय युवा शक्ति के लोग मौजूद रहे। बता दें कि राष्ट्रीय युवा शक्ति रांची में पानी की समस्या को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही है।