नामकुम: नामकुम सहित आसपास के इलाकों में हो रही झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत
Namkum, Ranchi | Jun 30, 2026 नामकुम सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे से झमाझम बारिश हो रही है। अचानक घने बादल छा जाने से दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया और लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवा, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की थी ,